खेल मैदान के लिए तरस रहे खिलाड़ी, सुविधाओं के अभाव में कर रहे अभ्यास

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट।केवल पढ़ाई लिखाई, या रंगमंच ही नहीं ,बल्कि अन्य विधाओं के साथ-साथ खेलों में भी बालाघाट जिला, संपूर्ण मप्र में अग्रणी रहा है। जहां विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों ने ना केवल बालाघाट जिला बल्कि राज्य, राष्ट्र व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है।इसके अलावा जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में आए दिनो चयनित होकर पुरस्कार मेडल प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन इसे दुर्भाग्य कहा जाए या फिर जिम्मेदारों की उदासीनता की जिले के खिलाड़ियों के लिए ना तो पर्याप्त खेल मैदान की व्यवस्था है और ना ही पर्याप्त संसाधन।बावजूद इसके भी खिलाड़ी आए दिनों अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।इधर कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में देखी जा रही अव्यवस्था अब भी कायम है।जिसको लेकर खिलाड़ी व खेल से जुड़े पदाधिकारी काफी परेशान है।जिसका एक नजारा रविवार को नगर के उत्कृष्ट विघालय मैदान में आयोजित खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में देखने को मिला।जहा सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान ना होने के चलते आयोजकों द्वारा 21 से 28 में तक आयोजित होने वाली जूनियर लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर मुख्यालय की जगह ग्राम पंचायत आवलाझरी में किए जाने का फैसला लिया।

प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए खिलाड़ी
आरसीसी बालाघाट के तत्वाधान में आयोजित होने वाले जूनियर लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रविवार को नगर के उत्कृष्ट विघालय मैदान में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया।इस चयन प्रक्रिया में जिले भर से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया, जहां खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन कर टीमों का गठन किया गया।चयन प्रक्रिया का संचालन सीनियर चयनकर्ता ललित प्रधान, तपेश्वर हरिनखेडे, जुनैद खान, मोहित आचार्य और पंकज गोस्वामी द्वारा किया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि वर्मा एवं सचिव निशांत मिश्रा की भी गौरवमय उपस्थिति रही। आरसीसी बालाघाट के संरक्षक इंद्रजीत भोज (टिंगा) भैया द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों चयनकर्ताओं पदाधिकारी एवं पालकगण का आभार प्रदर्शित किया गया।

आवलाझरी में होगा प्रतियोगिता का आयोजन- निशांत
चयन प्रक्रिया को लेकर की गई चर्चा के दौरान जिला क्रिकेट सचिव निशांत मिश्रा ने बताया कि आगामी 21 से 28 मई तक जूनियर लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए आज जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया अपनी गई है इसमें जिले के करीब 150 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है। हमारी कोशिश है कि प्रत्येक खिलाड़ी को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिले, इसके लिए 14 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों का पंजीयन कराकर उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर टीमों का गठन किया गया है। करीब 15 टीमें बनी है।यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत आवलाझरी के मैदान में होगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को खेल मैदान की कमी खल रही है बालाघाट में खेल मैदान के अभाव के चलते खिलाड़ी खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।जिसके चलते यह प्रतियोगिता ग्राम आवलाझरीसरपंच प्रशांत मोहारे के विशेष सहयोग से उन्ही के गांव में आयोजित की जा रही है जिसकी तमाम व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। प्रतियोगिता का संचालन आरसीसी बालाघाट द्वारा किया जा रहा है जबकि डीसीए बालाघाट,एनसीसी बालाघाट सहित अन्य का इसमें सहयोग रहा है, इसके अलावा अजय शुक्ला संदीप भीमटे सहित अन्य सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here