गणेश चतुर्थी के दिन भारत से मैच खेलना चाहता है अफगानिस्तान, डेट बदलने की तैयारी

0

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टी20 इंटरनेशनल असाइनमेंट अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। ये सीरीज टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स 2026 से पहले आखिरी बड़ी तैयारी मानी जा रही है। खास बात ये है कि मेजबानी अफगानिस्तान के पास है, लेकिन तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। शुरुआत में ये मैच 13, 15 और 17 सितंबर को शेड्यूल थे। लेकिन अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक मैच की तारीख बदलने पर विचार कर रहा है।

तारीख बदलने पर विचार कर रहा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान बोर्ड एक मैच 14 सितंबर को कराना चाहता है ताकि वो गणेश चतुर्थी के मौके पर हो। अगर ये बदलाव होता है तो सीरीज का शेड्यूल 13, 14 और 17 सितंबर हो जाएगा। इस सीरीज का महत्व सिर्फ द्विपक्षीय मुकाबले तक सीमित नहीं है। भारत को इसी साल के अंत में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल के लिए उतरना है। ऐसे में अफगानिस्तान जैसी मजबूत टी20 टीम के खिलाफ खेलना टीम इंडिया के लिए बेहतरीन अभ्यास होगा।

अधर में लटकी भारत-बांग्लादेश सीरीज

इसी बीच बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज का भविष्य अधर में लटक गया है। BCB ने अगस्त-सितंबर में 3 वनडे और 3 टी20 की योजना बनाई थी। ये सीरीज अगस्त 2025 में दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण टाल दी गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुरक्षा कारणों से टीम भारत भेजने से भी इनकार कर दिया था। अब बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के बीच खेल संबंध जल्द बहाल होंगे।भारत के खिलाफ खेलने को लालायित बांग्लादेश

बांग्लादेश के खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्तर पर भारतीय हाई कमीशन से बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के स्तर पर भी चर्चा हो चुकी है। हक के मुताबिक “हम पड़ोसी देश से खेल के जरिए दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जो गतिरोध बना था उसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।”कुल मिलाकर भारत के लिए सितंबर काफी व्यस्त रहने वाला है। एक तरफ अफगानिस्तान से सीरीज, दूसरी तरफ एशियन गेम्स की तैयारी और तीसरी तरफ बांग्लादेश सीरीज को लेकर कूटनीतिक कोशिशें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here