घर से लापता लड़की को लेकर मुंबई जा रहा था मुस्लिम युवक, फ्लाइट में चढ़ने से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर दबोचा गया

0

Indore News: घर से भागकर युवक के साथ जा रही युवती को इंदौर एयरपोर्ट पर रोका गया है। साथ में दो युवक भी थे। तीनों बोर्डिंग पास लेकर एरोब्रिज कर पहुंच गए थे। इसके बाद युवती को जोबट पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।इंदौर: एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब जोबट पुलिस और CISF की टीम ने मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने जा रहे तीन लोगों को रोक लिया। इनमें जोबट से लापता हुई युवती और दो युवक शामिल थे। युवती के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके मुंबई जाने की जानकारी मिली जिसके बाद एयरपोर्ट पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जोबट पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती एक युवक रेहान मकरानी के साथ शादी करने के लिए घर से निकली थी। दोनों ने पहले मुंबई और फिर वहां से दिल्ली जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए तीन दिन पहले ही फ्लाइट के टिकट बुक करा लिए गए थे।

बोर्डिंग पास लेकर एरोब्रिज तक पहुंच गए थे

पुलिस के मुताबिक अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में सोमवार को युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान युवती के विमान से मुंबई जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर कार्यालय और CISF को इसकी सूचना दी गई।फ्लाइट में सवार होने से रोका गया

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे टीम ने मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने जा रहे तीनों यात्रियों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि तीनों के पास बोर्डिंग पास थे और वे एरोब्रिज तक पहुंच चुके थे। इसके बाद उन्हें विमान में जाने से रोककर बाहर लाया गया और जोबट पुलिस को सौंप दिया गया।

2021 से साथ पढ़ रहे थे युवक-युवती

जानकारी के मुताबिक वह और युवक रेहान मकरानी वर्ष 2021 से साथ पढ़ रहे थे। दोनों शादी करना चाहते थे और इसकी तैयारी भी कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि युवती सोमवार दोपहर घर के पिछले दरवाजे से निकल गई थी। जब वह घर पर नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश की और बाद में जोबट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। युवक और युवती ने पहले मुंबई जाने और फिर वहां से दिल्ली पहुंचने की योजना बनाई थी। शादी के सिलसिले में दिल्ली में एक वकील से भी बात की गई थी। बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद दोनों एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here