चोल काल की ऐतिहासिक ताम्र-पट्टिकाओं का पीएम मोदी ने किया जिक्र, अब विदेश मंत्रालय ने कही दिल छू लेने वाली बात

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 11वीं सदी के ‘ चोल ताम्र-पत्रों ‘ के बारे में बात की, जिन्हें हाल की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत वापस लाया गया था। पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेशों से भारत की कलाकृतियों की गौरवपूर्ण वापसी हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ’21 बड़ी और 3 छोटी थालियों से बने इन शाही दस्तावेजों में चोल साम्राज्य की उपलब्धियों, समुद्री शक्ति और व्यापक विस्तार का दस्तावेजीकरण किया गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here