दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

0

नई दिल्ली: 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी भी इसे लेकर अहम बैठक करने जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पीएम आवास पर शाम 5.30 बजे मीटिंग

प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक शाम 5:30 बजे होगी। इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर, सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here