छिंदवाड़ा। शहर के साहू मोहल्ला वार्ड क्रमांक 47 निवासी 42 वर्षीय दीपा नेगी ने खुद को आग के हवाले करके आत्महत्या कर ली। दीपा नेगी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं और करीब 15 वर्षों से सेवा दे रही थीं।
पति के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि उनका नागपुर में इलाज चल रहा था। पति के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर
उनके परिवार में 15 वर्षीय एक बेटी है। घटना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
सुबह पेट्रोल लेने की बात कहकर निकली थीं
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे सुबह पेट्रोल लेने की बात कहकर निकली और बाद में वापस आकर खुद को आग के हवाले कर दिया।










































