अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीते दिनों ही जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद वो दोबारा नॉर्मल लाइफ शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किया है, जो चर्चा में है।बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुआ जानलेवा हमला बीते कई दिनों से चर्चा में है, जिसमें वो बाल-बाल बचे। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसके बाद एक बार फिर से एक्टर नॉर्मल लाइफ शुरू कर पा रहे हैं। खबरें हैं कि जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ ने नॉर्मल लाइफ शुरू कर दी है और काम पर लौट आए हैं। प्रोफेशनल लाइफ में ही टाइगर नॉर्मल होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि निजी जिंदगी में भी वो वैसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर पर मिल चुका है। असल में एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट लाइक किया है, जो इस वक्त वायरल है। इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि एक्टर अब नॉर्मल होने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।Tiger Shroff ने लाइक किया इंस्टाग्राम पर Meme
मिली जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने अपनी नॉर्मल लाइफ शुरू कर दी है। वो काम पर लौट आए हैं ताकि उनके निर्माताओं को नुकसान ना हो। काम पर लौटने के साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लाइक किया है, जिसमें बहुत ही मजाकिया लाइन लिखी है। इस पोस्ट में लिखा है, “भाई रातभर के लिए क्या… जिंदगीभर के लिए गायब हो जाता।” टाइगर श्रॉफ द्वारा लाइक किया गया ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल है और फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।Salman Khan के दोस्तों को निशाना बना रहा है बिश्नोई गैंग
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है। ये गैंग लगातार सलमान खान के दोस्तों को निशाना बना रहा है और बॉलीवुड में डर बनाने की कोशिश कर रहा है। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि क्योंकि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ताकतवर कलाकार हैं, इसी कारण बिश्नोई गैंग उन्हें निशाना बना रहा है। ऐसा करने से बाकी कलाकारों में डर पैदा होगा और वो बिश्नोई गैंग के खिलाफ सिर नहीं उठाएंगे। अब तक बॉलीवुड बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक साथ खड़ा हुआ है और अब इंडस्ट्री को सरकार और पुलिस का भी साथ है।





































