Ramayana Declared tax-free in West Bengal: दशहरा के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने की बड़ी घोषणा की है।Ramayana Declared tax-free in West Bengal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर दर्शकों का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज का इंतजार फैन्स कर रहे हैं। ‘रामायण’ के रिलीज होने से पहले इस मूवी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में ‘रामायण’ को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया है। इतना ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चर्चा में बनी हुई हैदशहरे पर ‘रामायण’ की गई टैक्स-फ्री घोषित
दशहरे के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रामायण को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। हाल ही में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान द केरल स्टोरी, द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए श्रीकृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर फिल्में बनने को लेकर बात कही।नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस मूवी में दर्शकों को जबरदस्त वीएफएक्स का एक्सपीरियंस मिलने वाला है। दशहरे के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रामायण को टैक्स फ्री करने की घोषणा ने भी दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का उत्साह डबल कर दिया है।
इतनी हुई एडवांस बुकिंग
Sacnilk आंकड़ों के मुताबिक ‘रामायण’ ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में करीब 4.78 करोड़ रुपये के टिकट बेचे। महाराष्ट्र और दिल्ली का योगदान अहम बताया गया है। महाराष्ट्र से लगभग 1.41 करोड़ रुपये और दिल्ली से करीब 1.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई। गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी टिकटों की बिक्री अच्छी हुई है।





































