जिले के 6 जूनियर तैराक खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे जलवा

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट। जिले के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, शायद यही वजह है कि समय-समय पर जिले के युवा अपनी प्रतिभाओं का परिचय करते रहते हैं।जो अपने उत्कृष्ट खेल, व अपने भीतर छुपी प्रतिभाओं से न केवल अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन करते हैं, बल्कि संभाग, प्रदेश यहां तक की पूरे देश में बालाघाट जिले का नाम गौरवान्वित करते रहते हैं।इसी कड़ी में खेल प्रतिभाओं से परिपूर्ण बालाघाट जिले में विपरित परिस्थिति में तैराकी सीख रहे 6 जूनियर खिलाड़ी, गुरूवार को 30 मई से रीवा में आयोजित 54 वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने रवाना हुए। जूनियर वर्ग में बालाघाट से आर्या भोयरकर, ओम सावलानी, दिव्यांश सिंह, हर्ष जोतवानी, डेविश हरदे और विप्लव नाविक, रीवा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।रीवा के मिहिन सेन तरणताल सिविल लाईन में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए गुरुवार की दोपहर इन खिलाड़ियों का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।वही स्टेट काम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देकर उन्हें बालाघाट से रीवा के लिए रवाना किया गया है।इस दौरान डॉ. बी.एम. शरणागत, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, तैराकी संघ अध्यक्ष संजीव भाउ अग्रवाल, सचिव महेन्द्र सुराना, अभय सेठिया सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने कोच प्रशांत कुशवाहा और मैनेजर योगेन्द्रसिंह तोमर के साथ खिलाड़ियों के लिए मंगलकामनाए कर उन्हें रवाना किया।

हम नदी में सीखते है,इसलिए बाहर काम्पीटिशन में होती है परेशानी- आर्या
स्टेट खेलने जा रही तैराक आर्या भोयरकर ने बताया कि जिले के बच्चे, नदी में तैराकी सीखते है, जिसके कारण अक्सर, पुल में काम्पीटिशन होने से जिले का बच्चा आगे नहीं बढ़ पा रहा है, यदि स्वीकृत पुल, बालाघाट में भी जल्द बन जाएं तो निश्चित ही जिले का तैराकी खिलाड़ी, स्टेट से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक जिले का नाम रोशन करेगा।

सालों बाद भी स्वीमिंग पुल नहीं बन सका- भाऊ अग्रवाल
तैराकी संघ अध्यक्ष संजीव भाऊ अग्रवाल ने बताया कि 30 मई से 2 जून तक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि जिले में तैराकी काम्पीटिशन के लिए जूनियर और सीनियर तैराक, नदी में तैराकी सीखते है, बावजूद इसके सालों बाद भी स्वीमिंग पुल नहीं बन सका। जिससे तैराकी खिलाड़ियों को काम्पीटिशन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जुलाई में सीनियर ग्रुप की होंगी प्रतियोगिता-सुराना
सचिव महेन्द्र सुराना ने बताया कि चार वर्गो में जिला स्तरीय काम्पीटिशन में चयनित हुए तैराकों की प्रतियोगिता के अनुसार, उन्हें तैराकी संघ के माध्यम से भेजा जा रहा है। जिसमें इस बार जूनियर वर्ग ग्रुप जा रहा है।जबकि जुलाई में सीनियर ग्रुप का काम्पीटिशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here