डिंडौरी में निर्माणाधीन एनएच-45 पर बड़ा हादसा, पिकअप खाई में गिरी, बेटे की मौत, पिता गंभीर

0

जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पर निर्माणाधीन एनएच-45 पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गएपिता को शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है

आनाखेड़ा टिकरिया निवासी रूद्रप्रताप पाटिल 26 अपने पिता नारायण पाटिल के साथ पिकअप से डिंडौरी से जबलपुर की ओर जा रहे थे। कोहानी देवरी के पास बम-बम नाला के खतरनाक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में रूद्रप्रताप पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नारायण पाटिल को उपचार के लिए शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। हादसे वाले स्थान पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही रोड सेफ्टी डिवाइडर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। इसी लापरवाही के चलते यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here