नर्मदापुरम में ‘लिव-इन’ मर्डर: विवाद के बाद पार्टनर ने सीने और पेट में गोदे ताबड़तोड़ चाकू; 28 घंटे तड़पने के बाद महिला की मौत

0

नर्मदापुरम। रिश्तों में बढ़ती अविश्वास की खाई और पल भर के गुस्से का एक बेहद खौफनाक चेहरा नर्मदापुरम से सामने आया है।यहां मालाखेड़ी रोड स्थित लाइफ स्टाइल कॉलोनी के पास ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रही एक 38 वर्षीय महिला की उसके ही पार्टनर ने सरेआम चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।पेट और सीने पर चाकू के ताबड़तोड़ वार करने के बाद आरोपी महिला को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया।

करीब 28 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार गुरुवार रात को महिला ने दम तोड़ दिया।

पार्टनर बनकर रहती थी महिला

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय आशा यादव (पति मांगीलाल यादव) के रूप में हुई है। आशा पिछले कुछ समय से नंदविहार कॉलोनी के पास काम करने वाले गणपत चौरे नाम के शख्स के साथ लाइफ स्टाइल कॉलोनी के पास एक किराए के मकान में लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here