उज्जैन: गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब से 11 मौतें हुई हैं। इसका कनेक्शन मध्य प्रदेश से सामने आ रहा है। शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश के रहने वाले रईस करता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यह मुरैना के रहने वाले नरेंद्र उर्फ डॉक्टर ने बनाई थी। इसी शराब को पीने से उसकी भी मौत हो गई हैभावनगर में जहरीली शराब से तबाही
दरअसल, गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब से तबाही मची है। 11 मौतों के बाद 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गुजरात पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में यह साफ हो गई है कि शराब मध्य प्रदेश से आई थी।
उज्जैन से रईस गिरफ्तार
गुजरात पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी रईस को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का ससुराल भोपाल के करोंद में है। आरोपी भावनगर समेत गुजरात के अलग-अलग जिलों में घटिया स्तर का शराब कई महीनों से बनाकर सप्लाई कर रहा था।
डॉक्टर ने बनाई थी शराब
जांच में यह बात सामने आई है कि यह शराब मुरैना के नरेंद्र यादव उर्फ डॉक्टर ने बनाई थी। नकली शराब बनाने में उसे महारत हासिल है। इसके कारण लोग उसे डॉक्टर बुलाते थे। रईस ही नरेंद्र को गुजरात को बुलाया था। दोनों वहां मिलकर शराब तस्कर गौतम सोलंकी के साथ का कर रहे थे।
नरेंद्र की हो गई थी मौत
इनलोगों ने मिलकर 25 पेटी अवैध शराब बनाई थी। नरेंद्र ने भी यही शराब पी थी। इसे पीने के बाद उसकी मौत हो गई है। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि वह मजदूरी करता था। 15 अगस्त को पहली बार गुजरात गया था। उसके शव का पीएम मुरैना में ही हुआ है।










































