विदिशा के बीजा मंडला में नमाज पढ़ते शख्स का वीडियो वायरल, हिंदुओं को सिर्फ नागपंचमी के दिन है पूजा की अनुमति

0

विदिशा के बीजा मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स नमाज पढ़ता दिख रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वीडियो कब का है। प्रशासन की तरफ से भी इसे लेकर कोई सफाई नहीं आई है।विदिशा: प्राचीन बीजा मंडल, जिसे विजय मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसे लेकर प्राचीन समय से विवाद की स्थिति है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग इसे लेकर अलग-अलग दावे करते हैं। अभी मंदिर पुरातत्व संरक्षण विभाग के अधीन है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, एक शख्स वहां नमाज पढ़ रहा है।केवल नागपंचमी के दिन खुलता है बीजा मंडल

केवल नागपंचमी के दिन ही बीजा मंडल अर्थात विजय मंदिर में बाहर से हिंदुओं को पूजा की अनुमति दी जाती है। पुरातत्व विभाग के संरक्षण में होने के कारण यहां पूरी देखरेख वही करते हैं। लेकिन नागपंचमी के दिन सुरक्षा की दृष्टि से इस बीजा मंडल पर स्थानीय प्रशासन द्वारा काफी सख्त इंतजाम किए जाते हैं ताकि कोई विवाद की स्थिति न बन सके।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पूजा

इस वर्ष भी तगड़े इंतजामों के बीच विदिशा के विजय मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। हालांकि है पूजा अर्चना मंदिर में लगे ताले के बाहर से की गई। वही, नागपंचमी के बाद इस विजय मंदिर पर नमाज अदा करने का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने पूरे शहर में खलबली मचा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here