हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी और फिर हरियाणवी इंडस्ट्री के नामी स्टार पेप्पी शर्मा के निधन के बाद अब साउथ सिनेमा की दुनिया से एक ऐसी ही दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि साउथ इंडस्ट्री के अनुभवी तमिल फिल्ममेकर और एक्टर भारतीराजा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने 8 जून को अंतिम सांस ली और 84 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।
भारतीराजा के निधन की खबर के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को मिल रही है इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी और फिर हरियाणवी इंडस्ट्री के नामी स्टार पेप्पी शर्मा के निधन के बाद अब साउथ सिनेमा की दुनिया से एक ऐसी ही दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि साउथ इंडस्ट्री के अनुभवी तमिल फिल्ममेकर और एक्टर भारतीराजा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने 8 जून को अंतिम सांस ली और 84 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।भारतीराजा के निधन की खबर के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को मिल रही है इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।बेटे के निधन के बाद से ही शोक में डूबे थे भारतीराजा
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीराजा की तबीयत उनके बेटे एक्टर मनोज भारतीराजा की मौत के बाद से ही खराब हो गई थी। दरअसल मनोज का मार्च 2024 में 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उस समय मनोज के अंतिम संस्कार के दौरान की जो कुछ झलकियां सामने आई थीं उनमें भारतीराजा काफी मायूस और हताश दिख रहे थे। बताया जाता है कि भारतीराजा अपने बेटे के जाने के दुख उबर नहीं पा रहे थे।










































