तेजी से गिर रहा है स्मार्टफोन बाजार, इस साल 13% गिरावट के आसार, कौन है जिम्मेदार?

0

नई दिल्ली: दुनिया में स्मार्टफोन की बिक्री में इस साल 13 फीसदी गिरावट आने का अनुमान है। आईडीसी के मुताबिक इस साल दुनिया में स्मार्टफोन की बिक्री 16 करोड़ की गिरावट के साथ 1.1 अरब रह सकती है। पिछले साल इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी जबकि 2024 में दुनिया में स्मार्टफोन की बिक्री में 6 फीसदी तेजी आई थी। मेमोरी चिप की शॉर्टेज के कारण इसकी कीमत में तेजी आई है। इस कारण सस्ते फोन भी अब महंगे हो गए हैं। इस कारण कंपनियां एंट्री लेवल के सस्ते फोन नहीं बना रही हैं क्योंकि इससे उनका मुनाफा प्रभावित हो रहा है।

पिछले साल बिके 17 करोड़ स्मार्टफोन की कीमत 100 डॉलर से कम थी। लेकिन कंपनियों के लिए अब सस्ते फोन बनाना फायदे का सौदा नहीं रह गया है। माना जा रहा है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज अगले साल के मध्य तक रह सकती है। अगर सप्लाई बहाल होती है तब भी मेमोरी चिप्स की कीमत 2025 के लेवल तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। साफ है कि अब सस्ते स्मार्टफोन के दिन लद गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here