तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, हेलमेट उतारना पड़ा भारी

0

बालाघाट
जिले के मलाजखंड थाना अंतर्गत बिरसा रोड पर स्थित ग्राम खुर्सीपार में कार की जबरदस्त ठोकर से गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक रंजीत पिता सुखराम भलवे 21 वर्ष बिरसा थाने के ग्राम मानेगांव निवासी है। 1 जनवरी को 10:30 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब यह युवक मोटरसाइकिल में अपने घर मानेगांव से बालाघाट जाने के लिए निकला था। जिला अस्पताल पुलिस ने इस युवक का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत भलवे तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जिसकी चार बहने हैं। चार बहने और एक भाई की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि रंजीत भलवे मलाजखंड कॉलेज में बी ए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई करने के साथ ही वह मेहंदी लगाने का भी काम करता था। जिसके परिवार के अन्य भाई भी मेहंदी लगाने का धंधा करते हैं ।1 जनवरी को 10:00 बजे करीब रंजीत भलवे मोटरसाइकिल में अपने घर से बालाघाट जाने के लिए निकला था ।तभी बिरसा से मलाजखंड की ओर आते समय ग्राम खुर्सीपार गोंडवाना पेट्रोल पंप के ठीक सामने बिरसा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने रंजीत भलवे की मोटरसाइकिल को पीछे से ठोस मार दी। कार की जबरदस्त रंजीत भलवे कार के साथ ही घसीटते चला गया और रोड किनारे फेंका गया जो सिर में चोट लगने गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया था। रंजीत भलवे की मोटरसाइकिल को ठोस करने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर के रोड किनारे उतर गई। इस जबरदस्त सड़क दुर्घटना को देख गुस्सा लोगों ने कार चालक को पकड़ लिए और गंभीर रूप से घायल रंजीत भलवे को तुरंत 108 एंबुलेंस से बिरसा के अस्पताल में भर्ती किए थे। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी पहुंच चुके थे। बिरसा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत भलवे को हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिवार के लोगों ने उसे बालाघाट नगर के सरदार पटेल हॉस्पिटल गायखुरी में भर्ती किए थे। जहां से बेहतर उपचार हेतु उसे गोंदिया के एक निजी अस्पताल ले जास्कर भर्ती किया गया था। किंतु रंजीत भलवे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया। 2 फरवरी को 4 बजे रंजीत भलवे को उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल बालाघाट ला रहे थे। किंतु जिला अस्पताल में चिकित्सक ने रंजीत भलवे को मृत घोषित कर दिए। रंजीत भलवे की गोंदिया से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पश्चात रंजीत भलवे का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्यवाही हेतु घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना मलाजखंड भिजवा दी है। बताया जा रहा है कि रंजीत भलवे जब घर से निकला था तब वह हेलमेट पहना हुआ था किंतु घर से निकलने की कुछ ही दूर बाद उसने हेलमेट सिर से उतार लिया था। इसके बाद ही ग्राम खुर्सीपार के गोंडवाना पेट्रोल पंप के पास रंजीत भलवे को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने चपेट में ले लिया और सिर में चोट लगने वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। यदि रंजीत भलवे हेलमेट नहीं उतरता तो संभवत उसकी मौत नहीं होती। इस सड़क दुर्घटना को गोंडवाना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी ने अपने केमरे में कैद किया है। मलाजखंड पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए कार CG 04 PE 7200 को अभिरक्षा में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिए है। यह कार विमल जैन रायपुर निवासी की है जो मुक्की ताज सफारी होटल का संचालक बताया जा रहा है। इस सड़क दुर्घटना की आगे जांच मलाजखंड पूरी द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here