पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बघोली में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश लूटेरे ने खेत में काम कर रही एक ६३ वर्षीय वृध्द महिला को बंधक बनाकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और कान की बारी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फ रार हो गया। इस घटना के बाद से ग्रामीण महिलाओं में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
बोदा ढूंढने के बहाने आया और किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बघोली निवासी श्रीमती लीलनबाई चौधरी जो कि सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका हैं। जो प्रतिदिन की तरह शनिवार ६ जून को सुबह अपने खेत गई हुई थी और खेत में मेढ़ की सफाई कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब ११ बजे वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला से बोदा दिखा की बात पूछने लगा, जिसने बोली की नही दिया। इसी बीच महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही उस नकाबपोश लुटेरे ने अपने चेहरे से गमछा हटाया और उस महिला के चेहरे पर लपेटकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और कान की बारी झपट ली। जब पीडिता ने शोर मचाने और चिल्लाने का प्रयास किया तो लुटेरे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दिया। जिससे महिला बुरी तरह घबरा गई, जिस समय लूट की वारदात घटित हुई उस समय खेत कीे ओर कोई नही दिखाई दिये, महिला अपने खेत में काम कर रही थी इसे सूनेपन का लूटेरे ने फायदा उठाया है। वहीं लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से रफू चक्कर हो गया। घटना के बाद पीडि़ता महिला रोती-बिलखती हुए किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं पीडि़ता महिला के अनुसार आरोपी का हुलिया व्यक्ति लंबा है उसका चेहरा चौड़ा और रंग सांवला बताया गया है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों के साथ पीडि़ता ने लालबर्रा थाने पहुंचकर ज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से ग्राम बघोली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। स्थानीय महिलाओं में इस बात को लेकर डर है कि अब वे अकेले खेतों की तरफ जाने से भी कतराने लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही लालबर्रा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका मुआयना किया है। पुलिस द्वारा पीडि़ता महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी क्षेत्र में संगीन वारदातें हो चुकी हैं, जिनका सुराग लगाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। वहीं करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बघोली के उपसरपंच को भी इसी तरह निशाना बनाया गया था। जिसके बाद ओरिएंटल कालेज ग्रुप के संचालक एच. सी. हनवत के निवास पर बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन दोनों ही बड़ी घटनाओं में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुरानी वारदातों का सुराग न मिल पाने के कारण ही अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाये और इस लूटकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बाईट – श्रीमती लीलन चौधरी पीडि़ता – बघोली।










































