देवास जिले में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम को 100 से ज्यादा लोगों ने घेरकर किया पथराव, वाहनों में तोड़फोड़

0

देवास। अंचल के कमलापुर क्षेत्र में जिनवानी रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव भीलआमला में लोगों द्वारा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग का अमला शनिवार को गांव पहुंचा। बुलडोजर की मदद से जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, उसके कुछ देर बाद लोगों ने चारों ओर से अमले को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।

इसके बाद वन कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी इधर-उधर भागे लेकिन पत्थर लगने से करीब आधा दर्जन अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी पास ही मौजूद थी, जैसे-तैसे घायलों को वहां से निकालकर अमरपुरा क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here