जबलपुर। वीएफजे ने भारतीय सुरक्षा बलों की मांग पर अपग्रेडेड और अत्याधुनिक माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (एमपीवी) की नई खेप पर उत्पादन और आधुनिकीकरण कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ाया है।
माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल बीएसएफ और सीआरपीएफ को भेजे जाएंगे
पहले चरण में सेना के लिए आधुनिक एमपीवी की खेप तैयार होगी। वहीं दूसरे चरण में माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल बीएसएफ और सीआरपीएफ को भेजे जाएंगे। व्हीकल ने अनुसंधान के बाद एमपीवी की नई डिजाइन तैयार की है।
भीषण विस्फोट का आसानी से सामना कर सकता है
अभेद्य सुरक्षा के रूप में यह वाहन जमीन के नीचे बिछाई गई 15 से 35 किलोग्राम तक की भारी बारूदी सुरंगों (आईईडी) के भीषण विस्फोट का आसानी से सामना कर सकता है।
अधिक आधुनिक वाहनों की नई खेप तैयार करेगा
श्रमिक सूत्रों के अनुसार निर्माणी आने वाले समय में और अधिक आधुनिक वाहनों की नई खेप तैयार करेगी। इसके अलावा निर्माणी हल्के भार वर्ग में लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल पर भी काम कर रही है।आधुनिक माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल की खास बातें
अत्याधुनिक क्षमता : वी-आकार के बख्तरबंद डिज़ाइन के कारण विस्फोट का प्रभाव वाहन के बाहर ही रह जाता है। साथ ही, इसमें शाक-एब्जार्ब करने वाली वाल-माउंटेड सीटें लगी हैं, जिससे विस्फोट के झटके का सैनिकों पर कोई असर नहीं होता।
सशस्त्र जवाबी कार्रवाई : अंदर बैठे जवान सुरक्षित रहते हुए 14 गन पोर्ट्स और 360-डिग्री घूमने वाले बुर्ज के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
बेहतरीन मोबिलिटी : 6गुणा6 एयरैवत माडल और 260 हार्सपावर का दमदार इंजन उबड़-खाबड़ और दुर्गम इलाकों में वाहन को बेजोड़ गति प्रदान करता है। रन-फ्लैट टायर्स की वजह से गोलीबारी में टायर पंचर होने के बाद भी यह लगातार दौड़ सकता है।










































