देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, चार राज्यों से दबोचे गए 4 आतंकी, निशाने पर थे राम मंदिर और संसद भवन

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को देश के अलग-अलग हिस्सों आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), मुंबई (महाराष्ट्र), भुवनेश्वर (ओडिशा) और कटहार (बिहार) से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों की पहचान मोसैब अहमद उर्फ सोनू (आजमगढ़), मोहम्मद हम्माद (मुंबई), शेख इमरान (भुवनेश्वर) और मोहम्मद सोहेल (कटिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी (IED) समेत बम बनाने का अन्य सामान भी बरामद किया है।’खिलौना बम’ बनाने की साजिश

जांच में खुलासा हुआ है कि ये आतंकी सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुपों के जरिए ‘डिजिटल स्लीपर सेल’ तैयार कर रहे थे। इन ग्रुप्स पर चौंकाने वाली चैट मिली है, जिसमें खिलौने वाली कार, रिमोट, बाल बेयरिंग और कीलों के जरिए बम तैयार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here