प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर कर सकते हैं बात

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से संबोधन के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

विपक्ष पर हमलावर

11 साल में पहली बार हुआ है कि मोदी सरकार का कोई बिल संसद से पास नहीं हुआ है। इसको लेकर सरकार और उसकी सहयोगी पार्टियां विपक्ष के ऊपर हमलावर दिख रही हैं। कैबिनेट बैठक के दौरान भी आज प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बिल पर सहयोग न करने के लिए महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था।

लोगों तक मुद्दे को पहुंचाने पर जोर

उन्होंने इसको लेकर विपक्ष को चेतावनी दी है कि उनको भविष्य में इसको लेकर कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि विपक्ष महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखता और इसको लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here