Ravi Kishan on Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रवि किशन की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म धमाल 4 का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच रवि किशन ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं रवि किशन ने क्या कहा।
‘धुरंधर का दौर गया’
एक्टर रवि किशन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह रवि किशन का अभी हाल ही में फिल्म धुरंंधर को दिया एक बयान है। Hindustan Times से बातचीत के दौरान रवि किशन से पूछा गया कि क्या ‘धमाल 4’ बॉलीवुड में हिट कॉमेडी फिल्मों की वापसी करा सकती है। इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद हर तरफ धमाल मच जाएगा। उनका ये भी कहना था कि अब एक्शन फिल्मों का दौर ढल रहा है और दर्शक बड़े पर्दे पर फिर से कॉमेडी देखना चाहते हैं। रवि किशन ने कहा, ‘धमाल मच जाएगा। अभी अक्षय कुमार की वो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ चल रही है। अब ‘धुरंधर’ एक्शन का दौर गया और कॉमेडी का सीजन आ गया। लोगों का टेस्ट हर छह महीने में बदल जाता है। हम 34 साल से ये सब देख रहे हैं।’
फिल्म की स्टोरी पर कही ये बात
शो ‘अलायंस’ में नजर आए रवि किशन ने कहा कि ‘धमाल 4’ की कहानी बहुत शानदार तरीके से लिखी गई है। उनका मानना है कि अभी कॉमेडी फिल्मों का दौर चल रहा है, इसलिए ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आएगी। रवि किशन ने कहा, ‘अभी कॉमेडी का दौर है और ऐसे समय में ‘धमाल’ खूब चलेगी, क्योंकि ये बहुत अच्छी तरह लिखी गई फिल्म है। इसके सारे जोक्स लोगों को पसंद आएंगे। इसके गाने भी चल रहे हैं। समय भी अच्छा है, इसलिए मुझे लग रहा है कि ये फिल्म बहुत बड़ी हिट होगी। इसमें मैं पाइरेट बना हूं और इसके बाद ‘मिर्जापुर’ में भी एक बहुत विराट रूप में नजर आने वाला हूं।’









































