Aamir Khan Third Wedding Preparation: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी तीसरी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी करने वाले हैं, जिसका ऐलान आमिर खान पहले ही कर चुके हैं। आमिर और गौरी 5 जून यानी रविवार को शादी करने वाले हैं, जिसके लिए एक्टर के घर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आमिर खान के घर के बाहर से वीडियो सामने आ गया है, जिसमें एक्टर के घर पर डेकॉरेशन का सामान पहुंच रहा है। इस वीडियो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है और अब हर कोई देखना चाहता है कि आमिर अपनी शादी के दिन कैसा लुक कैरी करते हैं?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी की शुरू हुईं तैयारियां
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी से जुड़े अपड़ेट लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। आमिर किस तरह से शादी करने वाले हैं और शादी की गेस्ट लिस्ट में कौन कौन होगा? इस बात का खुलासा मीडिया रिपोर्ट्स में हो चुका है और इन सबके बीच, कई सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शादी की डेकॉरेशन का सामान आमिर खान के घर में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई की बारिश के बीच शादी की तैयारियां हो रही हैं। गाड़ी से कई सारी कुर्सियां आमिर खान के घर में लोग लेकर जा रहे हैं, जो यकीनन शादी में आने वाले मेहमानों के लिए ही होगी।
आमिर खान की वेडिंग गेस्ट लिस्ट
आमिर खान ने अपनी और गौरी की शादी को पूरी तरह सिंपल बनाने का फैसला लिया है और इसी वजह से शादी को प्राइवेट रखा जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी में 100 या 150 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। गेस्ट लिस्ट में परिवार के लोगों को अलावा कुछ करीबी दोस्त हैं। आमिर और गौरी की शादी में बहुत ही कम कलाकार शामिल होने वाले हैं। दावा है कि गौरी और आमिर खुद शादी की हर प्लानिंग का ध्यान रख रहे हैं, जिसमें सेरेमनी की प्लानिंग से लेकर गेस्ट लिस्ट और मेन्यू तक सब शामिल है। इस शादी में पहले आमिर और गौरी की मैरिज रजिस्ट्री होगी। इसके बाद शादी में आए मेहमानों के लिए लंच रखा गया है।









































