धुरंधर हिट होते ही Ranveer Singh ने डॉन 3 को मारी थी लात? सामने आया सच

0

Don 3 Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। डॉन 3 को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। बीते दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (FWICE ) ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था। हालांकि अब FWICE ने ये फैसला वापस ले लिया है। बता दें कि ये सारा विवाद रणवीर सिंह के डॉन 3 से आउट होने की वजह से शुरू हुआ था। कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि रणवीर सिंह ने धुरंधर (Dhurandhar) हिट होने की वजह से ये मूवी छोड़ दी। हालांकि रणवीर ने ऐसा नहीं किया था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में..रणवीर सिंह ने कही थी ये बात

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहे ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के दौरान निर्माता रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह से एक सीधा सवाल पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि अगर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं होती, तो क्या वह फिर भी ‘डॉन 3’ छोड़ते? बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस सवाल का जवाब ‘नहीं’ में दिया। यह बातचीत उस समय हुई जब रणवीर ने फिल्म की स्क्रिप्ट, बजट, क्रिएटिव फैसलों और अपनी फीस को लेकर कुछ बातें सामने रखी थी।

रणवीर सिंह पर लगाया था बैन

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह को साल 2023 में ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी का नया चेहरा घोषित किया गया था। लेकिन दिसंबर 2025 में, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया कि फिल्म की तैयारियों पर काफी पैसा खर्च हो चुका था और उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मामला बाद में मध्यस्थता तक पहुंच गया और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां इसमें शामिल हुईं। इसके अलावा FWICE ने भी रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का निर्देश जारी किया था। हालांकि, रणवीर सिंह ने इस पूरे विवाद पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here