पत्नी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, एक बेटी देख तमतमाया पति, अस्पताल में चेहरे पर किया हमला; गिरफ्तारी के बाद आया ट्विस्ट

0

Gwalior News: ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में एक पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर हमला कर दिया था। पत्नी ने अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इनमें एक बेटी थी। परिजनों का आरोप है कि वह बेटी होने की वजह से नाराज था। लेकिन पति इनकार कर रहा है।ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शर्मसार करने वाली घटना घटी है। कमला राजा अस्पताल में भर्ती एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक बच्चा बेटी थी। यही देखकर पति आगबबूला हो गया है। उसने महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।सर्जरी से हुई थी महिला की डिलीवरी

दरअसल, ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में महिला की डिलीवरी सीजेरियन से हुई थी। इसके बाद वह अस्पताल में ही भर्ती थी। तभी पति ने उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वह बेटी होने की वजह से नाराज था। इसी वजह से हमला कर दिया।

अस्पताल में मच गया हड़कंप

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के स्टाफ और परिजन वहां तुरंत पहुंचे और महिला को संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो महिला ने अपने पति उदयभान के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हजीरा की रहने वाली है पीड़ित पूजा

ग्वालियर पुलिस के अनुसार पीड़ित पूजा हजीरा इलाके की रहने वाली है। जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक बेटी थी। इसी बात को लेकर पति से कुछ विवाद चल रहा था तो उसने चाकू से हमला कर दिया था। महिला के चेहरे और शरीर पर चोट आई है।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि गुस्से में मैंने चेहरा नोंच लिया था। चाकू से हमला नहीं किया था। कंपू थाने की पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह बताया कि जुड़वा बच्चे साढ़े सात माह में ही हो गए।

बच्चों की देखरेख को लेकर हुआ विवाद

पुलिस को आरोपी पति ने बताया कि बच्चे समय से पहले पैदा हुए थे तो उन्हें अलग रखा गया था। उनकी देखरेख को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसी दौरान हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here