पवन सिंह का नया गाना ‘छिल देबू का’ रिलीज होते ही छाया, धड़ाधड़ कटे रील्स, फैंस बोले- एक और सुपरहिट

0

भोजपुरी संगीत जगत के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘छिल देबू का’ के साथ चर्चा में हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने में पवन सिंह के साथ गायिका ख़ुशी कक्कर की आवाज ने खास रंग भरा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर गाने गाए हैं और यह गाना भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उनके अनुसार, ‘छिल देबू का’ एक ऐसा ट्रैक है जिसमें एनर्जी, रोमांस और मनोरंजन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।


पवन सिंह गाने पर क्या बोले

पवन सिंह ने बताया कि इस गाने की खास बात इसकी धुन और बोल हैं, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई गाना बनाते हैं तो कोशिश रहती है कि उसमें भोजपुरी संस्कृति की झलक हो और दर्शकों को नया अनुभव मिले। इस गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज़ ने भी चार चांद लगा दिए हैं, जिससे गाना और भी आकर्षक बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here