पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ ने पकड़ी रफ्तार! पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत समेत कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, PM ने जताई खुशी

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों का कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब पश्चिम बंगाल के लोगों को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा, जो सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में “डबल इंजन सरकार” का भी जिक्र किया और कहा कि केंद्र की प्रमुख योजनाओं को राज्य में बिना किसी रुकावट के लागू किया जाएगा। उनका यह बयान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उस पोस्ट के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए छह बड़े फैसलों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here