मंडीदीप। प्रेम नगर के वार्ड क्रमांक-9 में गुरुवार दोपहर हुई युवती की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि एक सनकी जुनून, पुरानी रंजिश और एकतरफा दबाव की खौफनाक कहानी बनकर सामने आई है।
जिस युवक पर युवती ने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, वही युवक गुरुवार को उसके घर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में घर का आंगन खून से लाल हो गया।
आरोपित कुछ साल पहले उसी मकान में रहता था
मृतका संजना महोबे अपनी मां संगीता महोबे के साथ किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपित मनोज कुछ साल पहले उसी मकान में रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ, लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।










































