ISI की बड़ी साजिश नाकाम, ऐतिहासिक मंदिर में फायरिंग और ढाबे पर ग्रेनेड हमले का था प्लान, दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित ‘शाहजाद भट्टी मॉड्यूल’ दिल्ली और हरियाणा के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को दहलाने की साजिश रच रहा था।

निशाने पर थीं देश की कई जगह

सूत्रों के अनुसार, इस मॉड्यूल के निशाने पर दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक प्रसिद्ध ढाबा और हरियाणा के हिसार में स्थित एक सैन्य कैंप था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने दिल्ली के मंदिर की विस्तृत रेकी की थी और वहां तैनात सुरक्षा बलों (पुलिस और अर्धसैनिक बल) की तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स को भेजी थीं। उनकी योजना मंदिर परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने और जवानों को निशाना बनाने की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here