पीएम मोदी का बड़ा बयान, हम ओलंपिक के आधे खेलों में भी नहीं हिस्सा लेते, इसमें सुधार की आवश्यकता

0

PM Narendra Modi On India Olympic Hopes: ओलंपिक खेलों में भारत की उम्मीदों को पंख देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया जिससे आने वाले समय में भारतीय एथलीट ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ सकेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन में तभी सुधार हो सकता है जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए जिनमें उसने अतीत में हिस्सा नहीं लिया है। ’खेलो इंडिया संवाद’ के लिए विभिन्न स्थानों पर जुटे सैकड़ों खिलाड़ियों, छात्रों और स्वयंसेवकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर उनका दृष्टिकोण केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि खेलों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

पीएम मोदी ने कहा, “ओलंपिक में कई अलग-अलग खेल होते हैं… भारतीय टीमें इनमें से आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेती हैं।” उन्होंने इसे ’कड़वी सच्चाई’ बताया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने खेलों की सूची में शामिल 32 में से 16 खेलों में हिस्सा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here