प्रदीप रावत: ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा ने की थीं 2 शादियां, पहली पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप! 5 महीने में तलाक

0

बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले प्रदीप रावत का 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और एक महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रदीप रावत ने साउथ से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया। उनके जाने से जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को तगड़ा झटका लगा है, वहीं परिवार का भी बुरा हाल है। प्रदीप रावत के परिवार में कौन-कौन हैं, उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में यहां बता रहे हैं।

प्रदीप रावत अंबाला के रहने वाले थे। पिता की तरह वह भी भारतीय सेना जॉइन करना चाहते थे, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। प्रदीप ने अपनी पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन के बाद जबलपुर में एक बैंक में नौकरी करने लगे। इसके बाद वह राज बब्बर के थिएटर ग्रुप ‘एकजुट थिएटर’ से जुड़ गए और एक्टिंग की बारीकियां सीखने लगे।

प्रदीप रावत को ऐसे मिला था अश्वत्थामा का रोल

थिएटर करने के दौरान ही प्रदीप रावत पर राज बब्बर के एक दोस्त की नजर पड़ी। उसी ने प्रदीप को सलाह दी कि वह बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के रोल के लिए ऑडिशन दें। प्रदीप रावत ने ऐसा ही किया और उन्हें वह रोल मिल गया। इस तरह प्रदीप रावत की एक्टिंग की दुनिया में शुरुआत हो गई।

प्रदीप रावत की पहली शादी, पत्नी के आरोप और केस

प्रदीप रावत की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की थीं। हालांकि, पहली पत्नी कौन थी और उनका नाम क्या था, इसकी कहीं जानकारी नहीं है। लेकिन इस शादी की बात प्रदीप रावत ने ही खोली थी। उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पहली पत्नी से तलाक और उसकी वजह बताई थी। पहली पत्नी ने उन पर हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। साढ़े पांच महीने में ही तलाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here