डीएमके नेता और पूर्व एक्टर उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलपति विजय) की दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में डबल मीनिंग बात बोली, जिस पर कंगना रनौत ने करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना ने उदयनिधि स्टालिन को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ऐसे अश्लील और भद्दे मजाक स्वीकार नहीं किए जा सकते। वहीं, सिंगर चिन्मयी श्रीपदा भी भड़क गईं और कहा कि राजनीति में महिलाओं को घसीटा जाना बंद किया जाए। स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, पर बाद में वह बेल पर बाहर भी आ गए।
हालांकि, उदयनिधि के बयान के बाद तमिलनाडु की सियासत गरमा गई। कई एक्ट्रेसेस ने उन पर निशाना साधा और बयान पर नाराजगी जाहिर की। इस फेहरिस्त में खुशबू सुंदर के बाद अब कंगना रनौत और चिन्मयी का भी नाम शामिल हो गया है।










































