बंगाल में TMC तो असम में BJP को बढ़त, जानिए एग्जिट पोल की सारी अपडेट

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आज आखिरी चरण संपन्न होते ही एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो गए हैं। ABP-C वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। वहीं असम और पुदुचेरी में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है। केरल में LDF फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है, तो तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को सत्ता मिलती दिख रही है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के परिणाम 2 मई को आएंगे।

पश्चिम बंगाल: वापस आएंगी ममता बनर्जी

  • एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस करती दिख रही है। इस सर्वे के मुताबिक TMC को 152-164 सीट मिल सकती है। भाजपा को 109-121 सीट मिलने की संभावना है। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 14-25 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है।
  • रिपब्लिक-सीएनएक्स के अनुसार BJP आगे दिखाई दे रही है। TMC को 126-136, BJP को 138-148 और कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन को 11-21 सीट मिल सकती है।
  • टाइम्स नाउ के मुताबिक TMC हैट्रिक लगाती दिखाई दे रही है। TMC को 158, भाजपा को 115 और कांग्रेस+ 19 सीट मिलती दिख रही है।
  • इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके अनुसार भाजपा को 173-192, टीएमसी 64-88 और कांग्रेस + को 7 से 12 सीटें मिल सकती है।

असम: बन सकती है BJP की सरकार

असम में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए थे। फिलहाल असम में भाजपा की सरकार है। असम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी जमकर चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खूब चुनावी रैलियों की थी। ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को आगे दिखाया जा रहा है। आइये देखते हैं क्या कहते हैं एक्जिट पोल –

  • टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा+ को 65 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस+ को 59 सीटें मिल सकती है। अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।
  • इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, असम में भाजपा को 75-84 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के पास 1-4 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक-सीएनएक्स के मुताबिक, असम में भाजपा+ को 79 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस+ को 45 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं।
  • एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ के पाले में 58 से 71 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस+ को 53 से 66 सीटें मिल सकती हैं व अन्य को 0-5 सीटें मिल सकती हैं।
  • न्यूज नेशन की मानें तो भाजपा गठबंधन को 65, कांग्रेस को 49, AIUDF+ को 9 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु: डीएमके बनायेगी सरकार

तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान कराए गए। इस बार विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु में 71.43 फीसदी वोटिंग हुई थी। एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को 46.7 फीसद वोट मिल सकता है। वहीं भाजपा+ को 35 फीसद वोट मिलने की संभावना है। अगर एक्जिट पोल की बात करें, तो ज्यादातर सर्वे में डीएमके गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

  • इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के मुताबिक AIDMK+ को 38 से 54 सीटें जबकि कांग्रेस-डीएमके+ को 175 से 195 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक AIDMK+ को 58 से 68 सीटें, DMK+ को 160 से 170 सीटें और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाउ के एक्जिट पोल के मुताबिक AIDMK+ को 64 सीटें, DMK+ को 166 सीटें और अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी-सी वोटर के मुताबिक AIDMK+ को 58 से 70 सीटें, DMK+ को 160 से 172 सीटें और अन्य को 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

केरल: LDF को मिलेगा पूर्ण बहुमत

केरल में 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव करवाया गया। यहां 73.58 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सक्रियता दिखाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कई चुनावी रैलियां की थी। इंडिया टुडे के अनुसार यहां एलडीएफ के खाते में 47 फीसद वोट रहा, वहीं यूडीएफ के खाते में 38 फीसद और भाजपा के खाते में 12 फीसद वोट फीसद रहा। चलिए देखते हैं एक्जिट पोल के मुताबिक यहां किसकी सरकार बनने वाली है।

  • इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के मुताबिक लेफ्ट फ्रंट (एलडीएफ) को 104 से 120 सीटें, यूडीएफ यानी कांग्रेस+ को 20 से 36 सीटें और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।
  • रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक लेफ्ट फ्रंट को 72 से 80 सीटें, यूडीएफ को 58 से 64 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक लेफ्ट फ्रंट को 74 सीटें, यूडीएफ को 65 सीटें और अन्य को 1 सीट मिल सकती हैं।
  • एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक लेफ्ट फ्रंट को 71 से 77 सीटें, यूडीएफ को 62 से 68 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

पुडुचेरी: बीजेपी की बनेगी सरकार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान करवाया गया था और यहां 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के कारण विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां अधिकांश सर्वे बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं।

  • इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के मुताबिक बीजेपी+ को 20 से 24 सीटें मिल सकती है। इनके मुताबिक कांग्रेस+ और अन्य को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
  • रिपब्लिक-सीएनएक्स के मुताबिक बीजेपी+ को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस+ को 11 से 13 सीटें और अन्य को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।
  • एबीपी-सी वोटर के मुताबिक बीजेपी+ को 19 से 23 सीटें, कांग्रेस+ को 6 से 10 सीटें और अन्य को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here