‘बस PR है…’ रामायण-वाराणसी के भारी भरकम बजट पर Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी

0

Manoj Bajpayee on Big Budget movies: बॉलावुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गवर्नर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये फिल्म 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) और ‘वाराणसी’ के भारी भरकम बजट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..मनोज बाजपेयी ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने कड़क से बातचीत करते हुए रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के बजट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के बड़े बजट की चर्चा करना सिर्फ एक पीआर रणनीति है और यह पिछले कई सालों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग फिल्मों की कहानी या अभिनय की बजाय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट की बात करने लगे हैं। मनोज बाजपेयी ने दर्शकों को भी सलाह दी कि उन्हें यह नहीं देखना चाहिए कि फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। उनके मुताबिक, दर्शकों का फिल्मों से सिर्फ इतना संबंध होना चाहिए कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं। उन्होंने कहा कि करोड़ों की कमाई दर्शकों के बैंक खाते में नहीं जाती, इसलिए उन्हें सिर्फ फिल्म में एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए।

भारी बजट के साथ बन रही है ये 2 फिल्में

बताते चलें कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके दोनों भागों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का बजट करीब 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here