भटके मानसून को मनाने ‘गधों को खिलाए गुलाब जामुन’; इंद्रदेव को रिझाने के लिए भोपाल में चला अनोखा टोटका

0

भोपाल। राजधानी भोपाल में मानसून की बेरुखी और लगातार बारिश नहीं होने से परेशान लोगों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए अनोखा टोटका अपनाया।मान्यता, टोटके से इंद्रदेव होते हैं खुश

भोपाल में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पारंपरिक मान्यताओं के तहत गधों को गुलाब जामुन खिलाकर वर्षा की प्रार्थना की। मान्यता है कि ऐसे प्रतीकात्मक उपायों से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। शहर में लंबे समय से अपेक्षित वर्षा नहीं होने के कारण किसान और आमजन चिंतित हैं।

इसी चिंता के बीच लोगों ने गधों को मिठाई खिलाकर मानसून को “मनाने” का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- MP Weather : बूंदों की बेरुखी से जुलाई में मई जैसी चुभन; सतना-दतिया में तापमान 36 डिग्री पार, एमपी में औसत से 11% कम हुई बारिश

आयोजन को देखने जुटी भीड़

इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई। कई लोगों ने इसे परंपरा और आस्था से जुड़ा कदम बताया, जबकि कुछ ने इसे केवल प्रतीकात्मक प्रयास माना। फिलहाल सभी की नजरें आसमान पर टिकी हैं और लोग जल्द अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here