नई दिल्लीः अमेरिका भारत को रोकने के लिए चुपचाप कोशिश कर रहा है। ऐसी कोशिश जो किसी को पता न चले और वॉशिंगटन का काम भी हो जाए। जियोलॉलिटिकल एनालिस्ट ब्रह्म चेलानी का कहना है कि अमेरिका को डर है कि भारत आगे चलकर चीन की तरह उसका प्रतिद्वंद्वी बनकर उभर सकता है इसलिए वह पाकिस्तान को गले लगा रहा है।
पाकिस्तान को क्यों गले लगा रहा अमेरिका?
ब्रह्म चेलानी ने अपने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दक्षिण एशिया के प्रति अमेरिका की नीति फिर से शीत युद्ध वाले दौर की तरह होती दिख रही है। वॉशिंगटन एक बार फिर पाकिस्तान को अपना रहा है और एक ऐसी बड़ी क्षेत्रीय रणनीति अपना रहा है जिसका मकसद भारत के बढ़ते प्रभाव को रोकना है। जैसा कि मार्च में भारत में अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने कहा था, वॉशिंगटन चीन वाली गलती नहीं दोहराएगा और भारत को अमेरिका का आर्थिक प्रतिद्वंद्वी नहीं बनने देगा।क्या अमेरिका ने नकारा साझा लोकतांत्रिक मूल्य
ब्रह्म चेलानी कहते हैं, अमेरिकी मंत्री की इन दो-टूक बयानों ने रणनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। चीन के प्रति नरम रुख के साथ-साथ, ट्रंप प्रशासन की नीति से यह संकेत मिलता है कि वह अब उन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों वाली बात को नहीं मानता, जिन पर पिछले दो दशकों से अमेरिका-भारत संबंध टिके हुए थे।










































