Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे टैंकर पर बड़ा हमला, 3 दिनों में दूसरी घटना, अमेरिका और ईरान पर शक

0

तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर शनिवार को अज्ञात चीज से हमला हुआ है। इस हमले की जानकारी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने दी है। इस हमले में जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्रिज वह जगह होती है, जहां से कप्तान और क्रू मेंबर जहाज को चलाते और उसे कंट्रोल करते हैं। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले 25 जून को भी एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ था।

UKMTO ने होर्मुज में टैंकर पर हुए हमले पर क्या बताया

UKMTO को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक घटना की रिपोर्ट मिली है। टैंकर के कैप्टन ने बताया है कि जहाज पर किसी अज्ञात चीज (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ है। जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है। सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल पर्यावरण को किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जहाजों को सावधानी से गुजरने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना UKMTO को देने की सलाह दी गई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच हमला

यह हमला तब हुआ है, जब अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट और कोस्टर रडार स्टेशन शामिल हैं। अमेरिका ने कहा है कि उसने यह हमला होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल कार्गो जहाज़ पर ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में किया है। वहीं, ईरान ने भी बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले का दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here