मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल

0

ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम समनापुर समीप ग्राम टेकाड़ी में एक मकान की दीवार गिरने से इस मकान का मालिक रामकुमार पिता गेंदलाल बनोटे 55 वर्ष दीवाल में दबकर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार खेती मजदूरी करता है। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान स्वीकृत हुआ है और रामकुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान बनाने के लिए अपना पुराना मिट्टी के मकान तोड़ रहा है। 23 सितंबर की शाम 5:00 बजे करीब जब रामकुमार कच्चे मकान की बल्ली निकाल रहा था। तभी मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके मलबा में रामकुमार दब गया था। उस समय परिवार के अन्य लोग भी आसपास ही काम कर रहे थे। जो दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े और मलबा में दबे रामकुमार को बाहर निकले सिर हाथ पैर में चोट लगने से राम कुमार घायल हो गया था। जिस परिवार के लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here