मां दुर्गा की मूर्तियों को मूर्तिकार दे रहे अंतिम रूप

0

नवरात्र पर्व को लेकर तैयारी पूर्ण, माँ के आगमन में लगे भक्त

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। जगत जननी मां दुर्गा के पावन नौ दिवसीय नवरात्र पर्व के आगमन के साथ ही पूरे नगर में भक्तिमय और उत्साह का माहौल छा गया है। पर्व की शुरुआत ११ अक्टूबर से होने जा रही है जिसे लेकर शहर के मूर्तिकार मंदिर समितियां और पंडाल आयोजक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में युद्धस्तर पर जुट गए हैं। नगर के मूर्तिकार प्राइमर किए जाने के बाद माता रानी की प्रतिमाओं में रंग.रोगन और बारीक कलाकारी का कार्य तेजी से पूरा कर रहे हैं। मूर्तिकारों के निवास व कार्यस्थलों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडालों में ले जाने का सिलसिला ११ अक्टूबर की सुबह से शुरू हो जाएगा। स्थानीय मंदिरों की साफ. सफ ाई, रंग.रोगन का कार्य संपन्न हो चुका है और अब भव्य साज सज्जा व आकर्षक लाइटिंग लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। सार्वजनिक दुर्गा पंडालों का निर्माण तीव्र गति से जारी है हालांकि पूर्ण रूप से कार्य संपन्न होने में अभी दो.तीन दिन का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही गरबा परिसरों को भी भव्य रूप देने की तैयारियां चल रही हैं। नवरात्र के नजदीक आते ही मूर्तिकार दिन रात एक करके मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं को निखारने में लगे हुए हैं। वर्तमान में प्रतिमाओं पर प्राइमर कोट करने के बाद आकर्षक रंगों से पेंटिंग की जा रही है। साथ ही माता रानी के श्रृंगार , आभूषणों और चेहरे के भावों को जीवंत बनाने के लिए बारीक कार्य किए जा रहे है,ताकि प्रत्येक प्रतिमा देखते ही बने और भक्तों को आकर्षित करें। धार्मिक आयोजनों को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंदिरों में साफ. सफाई और रंग.रोगन का काम पूरा हो चुका है और अब प्रकाश व्यवस्था लाइटिंग व फू लों से सजावट का काम प्रगति पर है। दूसरी ओर सार्वजनिक पंडालों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। आयोजकों का प्रयास है कि समय रहते सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि कलश स्थापना और पूजा अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके अलावा युवाओं और युवतियों के लिए गरबा प्रांगण को भी पूरी ऊर्जा के साथ तैयार किया जा रहा है। ११ अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे इस शक्ति पर्व को लेकर वारासिवनी के नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी उल्लास देखा जा रहा है। घरों से लेकर बाजारों तक हर तरफ भक्ति और उत्सव का माहौल है। मूर्तिकार महेन्द्र प्रजापति ने बताया कि नगर के मूर्तिकारों के द्वारा काफी माता रानी की मूर्ति बनाने का कार्य कर रहे है। जिसमें बारीकी से रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है ,ऐसे में स्थापना को एक दिन बचा हैं ११ अक्टूबर की सुबह से प्रतिमा का उठाना प्रारंभ हो जाएगा। युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है यह मूर्तियां वारासिवनी ,रामपायली ,खैरलांजी, कटंग़ी, बालाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में जाती है जिसमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमा शामिल है। इस वर्ष रंग, पेंट के कलरों की कीमतों में बढोत्तरी हुई है मौसम साथ दें रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here