‘मुझे लग रहा है स्टंप्स वाली बॉल फंस रही है’, कैसे ईशान की चालाकी से अक्षर ने किया बटलर का शिकार

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला भले ही टीम इंडिया के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन मैदान पर विकेटकीपर ईशान किशन की चतुर रणनीति ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के दौरान ईशान किशन ने स्टंप के पीछे से एक ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान और खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर पूरी तरह फंस गए। सोशल मीडिया पर अब ईशान किशन के इस मास्टरप्लान और स्टंप माइक की बातचीत की जमकर चर्चा हो रही है।

ईशान किशन का वो मास्टरस्ट्रोक जिसने बदला खेल

यह वाकिया इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान का है, जब क्रीज पर कप्तान जोस बटलर भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बनने की कोशिश कर रहे थे। भारत को इस साझेदारी को हर हाल में तोड़ना था। ऐसे में कमान संभाली विकेटकीपर ईशान किशन ने। जब स्पिनर अक्षर पटेल गेंदबाजी आक्रमण पर थे, तब ईशान ने स्टंप्स के पीछे से पिच के मिजाज को भांप लिया। स्टंप माइक में ईशान किशन की आवाज रिकॉर्ड हुई, जिसमें वे अक्षर पटेल को हिंदी में सलाह देते हुए कह रहे थे, ‘मुझे लग रहा है स्टंप्स वाली बॉल फंस रही है।’ ईशान का मतलब साफ था कि जो गेंदें सीधे विकेट की लाइन में डाली जा रही हैं, वे पिच पर रुककर और फंसकर आ रही हैं, जिस पर शॉट खेलना आसान नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here