मुर्दा ढोने वाली सरकारी गाड़ी में चुराता था बकरियां, गांव वालों ने किया पीछा, संजय गांधी अस्पताल का ड्राइवर गिरफ्तार

0

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा और कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। रीवा के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल के एक शासकीय शव वाहन का इस्तेमाल शवों को ले जाने के बजाय आधी रात को बकरियां चुराने के लिए किया जा रहा था। इस अजीबोगरीब और गंभीर वारदात का खुलासा तब हुआ जब गुढ़ थाना पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मुख्य आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर सरकारी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

आधी रात को एम्बुलेंस देख चौंके ग्रामीण

यह पूरा मामला गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा का है। बीते 28 मई की रात को फरियादी का परिवार घर के अंदर सो रहा था और उनकी 6 बकरियां बाहर बंधी हुई थीं। इसी दौरान अस्पताल का ड्राइवर राजेश मिश्रा अपने साथियों के साथ सरकारी शव वाहन लेकर गांव पहुंचा। एम्बुलेंस जैसी दिखने वाली इस गाड़ी को देखकर शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन जब आरोपियों ने बकरियों को गाड़ी के अंदर ठूंसना शुरू किया, तो आहट पाकर घर वाले जाग गए। ग्रामीणों ने दूर तक उस गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी बकरियों को लेकर भागने में सफल रहे। इसके बाद पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here