मोटर पंप लगाकर पानी कि कर रहे थे चोरीनपा जल प्रदाय शाखा ने वार्ड नं 31 और 5 में की कार्यवाही

0

भीषण गर्मी के इस दौर में नगर के लगभग सभी वार्डों में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जहां इस सीजन में पहले की तुलना में अधिक पानी की आवश्यकता होने और घरेलू जरूरतो को पूरा करने के लिए पानी की डिमांड काफी बढ़ गई है। उधर नगर पालिका द्वारा पर्याप्त पानी सप्लाई न करने के चलते लोग अपने घरों के नल कनेक्शन में टूल्लू मोटर पंप लगाकर अतिरिक्त पानी खींच रहे हैं। जिसके चलते उनके परिसर वाले वार्डवासियों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका जल प्रदाय शाखा द्वारा नगर में छापामार कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जहा इस कार्यवाही के पहले दिन नगर पालिका के जलप्रदाय अमले ने वार्ड नं 31 और 05 का निरीक्षण कर नल कलेक्शन में लगी हुई मोटर पंप को जप्त करने की कार्यवाही की।जहां मोटर पंप के माध्यम से अतिरिक्त पानी खींचकर अन्य लोगो के हिस्से के पानी मे चोरी कर रहे 02 लोगों पर कार्यवाही कर उनके नल कनेक्शन में लगी 02 मोटर पंप की नगर पालिका अमले द्वारा जप्त बनाई गई है। जहां जप्त की गई इन सभी पानी मोटर को नपा अमले ने जलप्रदाय शाखा में लाकर जमा कराया है तो वही संबंधितों के खिलाफ पंचनामा प्रकरण तैयार कर, प्रकरण पर विचार के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।जहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी के दिशा निर्देशों के तहत आगामी कार्यवाही किए जाने की बात जल प्रदाय शाखा अमले द्वारा कहीं जा रही है।

कार्यवाही का,वार्डवासियों ने जताया विरोध
जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, लोगों के घरों में पानी की समस्या भी बढ़ रही है वहीं पानी की किल्लत का मुख्य कारण लोगो द्वारा अपने घरों में अवैध रूप से टुल्लू पम्प चलाना बताया जा रहा हैं,जिससे अन्य लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी समस्या के मद्देनजर पालिका को शिकायत मिली थी कि वार्ड नं 31व 5 के कुछ घरों में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी लिया जा रहा है जिससे दूसरे घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।इसपर नपा अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए 02 टुल्लू पंप जब्त कर सम्बधितों के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है।उक्त कार्रवाई के दौरान मोहल्ले के लोगों में खासी नाराजगी देखी गई और उन्होंने इसका विरोध भी किया। मोहल्ले वालों का कहना था कि हमें पर्याप्त पानी नहीं मिलता है इसलिए टुल्लू पम्प लगाना पड़ रहा है।तो वही नपा कर्मचारी नियमो का हवाला देते हुए कार्यवाही को अंजाम देते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here