मॉस्को: आठ साल के इंतजार के बाद रूस ने भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी बैटरी डिलीवर कर दी है। यहां दिलचस्प बात यह है कि डिलीवरी ऐसे समय में हुई है जब रूस खुद यूक्रेन के ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है और उसे काफी नुकसान हुआ है। यह सिस्टम कुछ दिन पहले ही आया है और उम्मीद है कि जल्द ही पांचवीं यानी आखिरी बैटरी भी भारत को सौंप दी जाएगी।
एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा पता चलता है कि साल 2018 में हुए पांच बैटरी के कॉन्ट्रैक्ट को रूस इस साल के आखिर तक पूरा करना चाहता है। भारत को पहले तीन सिस्टम समय पर मिल गए थे, लेकिन चौथी बैटरी में रूस-यूक्रेन की वजह से देरी हो गई। यह डिलीवरी 2022 में होने वाली थी, उसी साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। लेकिन अब रूस ने भारत को डिलीवरी अपनी प्राथमिकता में रखा है।










































