यूज करो और फेंको, पावर बैंक का नया प्रकार जो फोन चार्ज करके हो जाता है बेकार

0

आजकल स्मार्टफोन की बैटरी काफी बड़ी हो गई हैं लेकिन फिर भी जरूरी मौकों पर फोन डिस्चार्ज हो ही जाता है। ऐसे मौकों पर याद आता है पावर बैंक लेकिन हर जगह भारी भरकम पावर बैंक साथ रखना या इस्तेमाल कर पाना संभव नहीं होता। यहीं पर एंट्री होती है Charge N’ Throw की। यह एक तरह का यूज एंड थ्रो पावरबैंक है, जो कि एक AA साइज बैटरी जितनी छोटा और हल्की होती है।

इस वन-टाइम-यूज पावरबैंक की खासियत है कि इसे अपने साथ रखना या इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके साथ आपको किसी चार्जिंग केबल को भी साथ रखने की जरूरत नहीं रहती। यह सीधा आपके फोन में कनेक्ट हो सकते हैं और इस्तेमाल के बाद आप इन्हें डंप कर सकते हैं।Charge N’ Throw एक ऐसी कंपनी है जो वन-टाइम यूज यानी कि डिस्पोजेबल पावर बैंक बेचती है। यह एक प्री-चार्ज्ड पावर बैंक होता है, जिसे आप इमरजेंसी में इस्तेमाल कर सकते हैं और इस्तेमाल के बाद फेंक सकते हैं।

इनका इस्तेमाल उन स्थितियों में खासतौर पर किया जाता है, जहां पावरबैंक रखना संभव नहीं है। हालांकि, ऐसे प्रोडक्ट्स को पर्यावरण विशेषज्ञ ई-कचरा बढ़ाने वाला कहते हैं। हालांकि अगर इन्हें सही तरीके से रीसायकल किया जाए, तो यह मुसीबत में काम आने वाला गैजेट साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here