रामपायली में ३४ वर्षीय युवक का फांसी पर लटका मिला शव

0

मां ने कमरे में जाकर देखा तो बांस की बल्लियों में लटका मिला बेटा, पुलिस ने जांच शुरू की

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक ९ में शनिवार दोपहर एक ३४ वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर के पीछे वाले कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील पिता स्व.महेंद्र श्याम उम्र ३४ वर्ष वार्ड क्रमांक ९ रामपायली में अपनी मां के साथ निवास करता था। जिसका विवाह नहीं हुआ था प्रतिदिन की तरह वह अपने घर पर अपनी मां के पास बैठा हुआ था। जहां से उठकर सुशील पीछे की तरफ गया इसके बाद मां मीराबाई के द्वारा भी अपने कार्य करने के दौरान वह सुशील के कमरे में गई को देखा कि सुशील घर की छत पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद उसके द्वारा घटना की जानकारी पड़ोस में दी तो सूचना आग की तरह पूरे ग्राम में फैल गई। मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई यह देख ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी डायल ११२ के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा मौके पर उपस्थित होकर आवश्यक पूछताछ करने के उपरांत पंचनामा कार्यवाही का शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है जिसका पोस्टमार्टम रविवार की सुबह किया जाएगा। पुलिस ने प्रकरण में मर्ग क्रमांक ४३/२६ धारा १९४ बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया है। पुलिस के द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मैं सुशील को देखने गयी तो वह गमछे से लटका था-मीरा श्याम

मृतक की मां मीरा श्याम ने पुलिस को बताया की मैं ग्राम रामपायली रहती हूँ घरेलू काम करती हूँ। १९ सितम्बर के करीबन २ बजे की बात है मैं और मेरा बेटा सुशील दोनो घर में बैठकर बातचीत किये फि र थोडी देर बाद सुशील ने मुझे बोला की मैं सोने जा रहा हूँ कहकर पीछे वाले कमरे में सोने चला गया। फिर करीबन मंै २.४५ बजे सुशील को देखने गई तो सुशील कमरे में बाँस की सिवार में गमचा से लटका हुआ था। फि र मैं पडोसियों को बतायी और फि र उनके साथ सुनील के कमरे में गये और सुनील को हिला डुलाकर देखे तो सुशील की मृत्यु हो चुकी थी। पडोसियों द्वारा डायल ११२ को फोन कर बुला गया।

इनका कहना हैं

दूरभाष पर बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर देखें तो सुशील श्याम फांसी पर लटका हुआ था। जिसकी मृत्यु हो गई थी मामले में पूछताछ कर शव को सुरक्षित रख दिया गया है ,पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा अभी मर्ग जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here