इंदौर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और गबन के आरोपों की गूंज अब मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में बेहद तेज हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी द्वारा भाजपा-आरएसएस को घेरने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर मांग की है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय को दिया गया ‘देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार’ तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।सम्मान पर संकट: क्यों घिरे चंपत राय?
दरअसल, लगभग डेढ़ साल पहले 13 जनवरी 2025 को इंदौर की श्री अहिल्योत्सव समिति द्वारा चंपत राय को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया था, जिसे खुद संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने प्रदान किया था। तब सुमित्रा महाजन ने चंपत राय को मंदिर निर्माण और कारसेवकों का प्रतिनिधि बताया था।










































