द्युत जामवाल ने हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में योग गुरु धल्सिम के किरदार में ढलकर वैश्विक स्तर पर इतिहास रच दिया है। फिल्म का ट्रेलर लास वेगास में सिनेमाकॉन 2026 में रिलीज किया गया और स्क्रीनिंग से पहले एक्टर के एक प्यारे जेस्चर सबका ध्यान खींच लिया। आइए इसके बारे में और जानें।
सिनेमाकॉन में खचाखच भरे दर्शकों के सामने ट्रेलर दिखाए जाने से पहले, विद्युत जामवाल ने प्रार्थना से शुरुआत करने का फैसला किया। उन्होंने सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ किया, और नोआ सेंटिनियो सहित अपने को-स्टार्स के साथ इस पवित्र पल को शेयर किया, जिससे दुनिया के सबसे शोरगुल भरे इवेंट्स में से एक में अचानक शांति छा गई।










































