विद्युत पोल से टकराकर रुकी कार बड़ा हादसा टला

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वार्ड नंबर १ अमृत नगर से गुजरने वाले वारासिवनी रामपायली मार्ग पर स्थित हाउसिंग बोर्ड गेट के पास आज एक बड़ा सडक़ हादसा होते होते टल गया। एक तेज रफ्तार फ ोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे नाली में जा घुसा। गनीमत यह रही कि वाहन एक विद्युत पोल से टकराकर कार रुक गयी अन्यथा वह सीधे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल से जा टकराता जिससे एक बड़ी और गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी ०९ क्यू डी ०७७७ में कुछ व्यक्ति सवार थे। यह वाहन कॉलेज चौक से हाउसिंग बोर्ड गेट की तरफ आ रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक कार काफ ी तेज गति में थी जैसे ही चालक ने हाउसिंग बोर्ड गेट से अंदर कॉलोनी की तरफ जाने के लिए अचानक कार का स्टेयरिंग घुमाया वहां चढ़ाई और तीखा मोड़ होने के कारण गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित हुई कार गेट के किनारे लगे आजीविका भवन के साइनबोर्ड को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए सीधे ११ केवी के विद्युत पोल से जा टकराई और नीचे नाली में धंस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार ११ केवी के विद्युत पोल से ना टकराती तो वह सीधे आगे मौजूद छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल से टकराती जिससे नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के वक्त मार्ग पर कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे कोई इसकी चपेट में नहीं आया। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं दुर्घटना के ठीक बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को किसी तरह नाली से बाहर निकाला और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्ग पर किनारे खड़ा कर दिया। फि लहाल वाहन चालक उसमें सवार लोग और वाहन के असली मालिक के संबंध में विस्तृत जानकारी अज्ञात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here