वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक सोमवार को रिलीज हुआ, जो शुरुआत से ही वेलकम फ्रैंचाइजी की खासियत को बरकरार रखता है। गाने की शुरुआत पहली फिल्म के एक डायलॉग से होती है, ‘आलू ले लो…कांदे ले लो,’ फिर एक चिंपैंजी के हैरान चेहरे को दिखाया जाता है और उसके बाद फिल्म की बड़ी कास्ट दिखाई देती है। फिल्म में पूरे 25 एक्टर्स हैं और वो सारे ही इस गाने में दिखाई दे रहे हैं।
पिछली फिल्मों की को ध्यान में रखते हुए, यह गाना नए कलाकारों को पेश करता है, साथ ही फ्रैंचाइजी की मस्ती और एनर्जी को भी बनाए रखता है, जो हमेशा से इस फ्रैंचाइजी का बेस रहा है। लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा शॉकिंग उनके लिए रहीं उर्वशी रौतेला। उन्हें पोस्टर में नहीं देखा गया था और गाने में वो दिखी हैं। लारा दत्ता गाने में नहीं हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या उर्वशी ने लारा को रिप्लेस किया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक
इस गाने में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा नजर आते हैं। शान, प्रिया पाटीदार और विक्रम मोंट्रोस ने इसे अपनी आवाज दी है। गाना मेघा बाली ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्रम मोंट्रोस ने तैयार किया है और इसे प्रोड्यूस भी किया है।










































