वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कराने को क्यों राजी नहीं श्रेयस अय्यर, सवाल पूछने पर भड़के, कहा- मैंने तो कहीं से कुछ नहीं सुना

0

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चुप्पी साध ली लेकिन कहा कि कुछ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने के बाद से उनके डेब्यू की मांग बढती जा रही है। अय्यर ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये सुरक्षित माहौल होना जरूरी है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

15 साल के सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओ जोड़ी को तोड़ना होगा। अय्यर ने पहले टी20 से पूर्व कहा, ‘टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें मौके और सुरक्षा दोनों देने होंगे ताकि हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास बना रहे। पिछला विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों को पता है कि टी20 कैसे खेलता जाता है। वे लगातार इस फॉर्मेट में भारत के स्तंभ रहे हैं और उनका समर्थन करना जरूरी है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here